Skip to main content

Be Lion – Inspiring Story in Hindi | शेर बने – प्रेरणादायक कहानी हिंदी में

क्या आप शीप (भेड़) बनना पसंद करेंगे या शेर?
बिल्कुल शेर!!
लेकिन आपने कभी यह सोचा है की आप शेर है या शीप(भेड़)???
कडवा सच कहूँ तो ज्यादातर लोग शीप ही है ।
वो जी तो रहे है लेकिन जिंदगी के सामने दहाड़ कर अपने उसूलों, अपने दम पर नहीं जी रहे बल्कि जिंदगी और अपने सपनों के सामने एक शीप(भेड़) की तरह घुटने टेक मिमियाते जी रहे है ।
तो जानते है की यह शीप की तरह जीना क्या है और शेर की तरह जीना क्या है ।
इसके लिए हमें शीप और शेर की थ्योरी समझनी होगी ।

शीप और शेर थ्योरी
पहले शीप की बात करते है,

शीप का जीवन

शीप का जीवन गड़रिये के इशारों पे चलता है, जहाँ गड़रिया ले चले वहां चलता है और दूसरे शीप की तरह ही चलता है ।
शीप के अपने कोई सपने नहीं होते, शीप की अपनी कोई मंजिल नहीं होती बस वो तो जहाँ गड़रिया ले चले वहाँ चलता है, जहाँ और शीप जा रहे है ठीक वहाँ वो भी चलता है ।
शीप के पास कोई सवाल नहीं है की वो भी वहां जाए तो क्यों जाए और न जाए तो कहा जाए, वो तो बस दूसरे शीप को देख के सर झुकायें अंधभक्त की तरह पीछा किये जाता है और अगर वो अपनी ऐसी परिस्थितियों से दुखी हो जाता है तो ज्यादा से ज्यादा मिमिया लेता है और फिर से उसी तरह जीने लगता है ।
न तो आँखों में कोई सपने (Dreams) है, न ही जिंदगी जीने का जोश और जुनून बस एक के पीछे एक चले जा रहा है ।
अब बात करते है एक शेर की,

शेर का जीवन

शेर का कोई मालिक नहीं होता वो खुद ही अपना मालिक है ।
शेर एक योद्धा की तरह जीता है जब तक जीता है अपने उसूलों पे जीता है अपने दम पर जीता है ।
उसे कोई चला नहीं सकता क्योंकि वो जंगल का राजा है वो अपनी मर्जी का मालिक है जो दिल में आये वही करता है ।
शेर अगर किस भी परिस्थितियों से परेशान है तो वो मिमियाता नहीं बल्कि शेर दहाड़ कर लड़ता है, ज्यादातर परेशानियां तो उसकी दहाड़ सुनकर ही भाग जाती है ।
शेर अपने शिकार का सपनों की तरह चेज (पीछा) करता है, उसके लिए लड़ता है और अपनी मंजिल खुद तय करता है इसलिए वो राजा है जंगल का और अपने दिल का भी ।
शेर की आँखों में जुनून होता है, दहाड़ में आत्मविश्वास और जिंदगी अपने उसूलों पर जीने का हौसला होता है ।
अब देखते है की यह थ्योरी से हम कैसे जुड़े हुए है ।

क्या हम भी शेर है?

एक्चुअली इंसान इस थ्योरी की तरह ही जी रहा है, जैसे या तो वो शेर है या शीप ।
कुछ लोग शीप की तरह है तो कुछ लोग शेर की तरह है ।
लेकिन देखे तो शीप ज्यादा है शेर कम ।
शीप वो सब है जो अपने दिल की नहीं सुनते और बस लोगो को देख देख कर ही आगे बढ़ रहे या जो और लोग बोल रहे वही कर रहे है ।
शीप वो है जिनके पास कोई मंजिल ही नहीं है और नहीं कोई सपने है । और अगर सपने है भी तो इसके पीछे भागने की हिम्मत नहीं है ।
सपने छोड़ दिए है अंदर से मर चुके है परिस्थितियों को स्वीकार कर लिया है, किसी ने कहा की यह तो नामुमकिन है इसलिए हार मान चुके है ।
शीप वो है जो कुछ विफलताओं से फड़फड़ा उठे है और प्रयास करना छोड़ चुके है ।
शीप वो लोग है जिनका जीवन अपने कंट्रोल में नहीं है, जो अपने हिसाब से नहीं दूसरों के नजरिये से जी रहे है वो बस अंधो की तरह वो किये जा रहे जो उन्हें पसंद नहीं लेकिन सब कर रहे इसलिए वो भी कर रहे है ।
ऐसे लोगो का जीवन बस गडरिये के भरोसे चल रहा है पता नहीं कहा जा रहे है क्यों जा रहे ।
और कुछ लोग शेर की तरह होते है जो बस अपने ही दिल की सुनते है, अपने हिसाब से चलते है उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता और क्या कर रहे है या क्या सोच रहे है वे तो बस तूफ़ान की तरह अपनी मस्ती में चल रहे है वे आते है और रिकॉर्ड तोड़ जाते है ।
वे सपने देखते है, अपनी मंजिल ढूंढते है और पूरे जोश जुनून से जैसे एक शेर अपने शिकार का पीछा करता है ठीक वैसे ही ये लोग अपने सपनों का पीछा करते है और जब तक इसे धर दबोच ना ले तब तक रुकते नहीं ।
चाहे परिस्थितियां कितनी भी विपरीत क्यों न हो लेकिन यह अपना सर नहीं झुकाते, हार नहीं मानते और नहीं मिमियाते है बल्कि आँखों में जुनून और बाहों में ज्वाला सा जोश भरकर लड़ते है और राजा बन जाते है ।
वह शेर नरेन्द्र मोदी है, वह शेर सचिन तेंदुलकर है, वह शेर अब्दुल कलाम है, वह विराट कोहली है, वह दशरथ मांझी है, वह संदीप महेश्वरी है वह मैरी कॉम है, वह हर एक वो व्यक्ति है जो अपने सपनों के लिए लड़ रहा, वह हर एक वो व्यक्ति है जो अपने दिल से जी रहा है ।

आपका जीवन

  • तो क्या आप भी सपने देख रहे है?
  • क्या आप भी अपने दिल की बात सुन रहे है?
  • क्या आप भी 50 बार गिर कर भी खड़े हो रहे है?
  • क्या आप भी परिस्थितियों को चीर कर आगे बढ़ रहे है?
  • क्या आप भी एक आग अपने दिल में संजोए घूम रहे है?
  • क्या आप भी मिमियाने की बजाय शेर दहाड़ कर रहे है?
अगर हां तो आप भी शेर है!
मुबारक हो आप शेर है और इस पूरे विश्व के राजा, मुबारक हो आप अपनी नियति खुद बना रहे, मुबारक हो आप ही है असली विश्व विजेता सिकंदर ।
तो उठो अपने सपनों से जी चुराकर भागो मत बल्कि उसके पीछे शेर की तरह भागो, फेलियर के दर से मिमियाओ मत बल्कि अपनी जीत की उद्घोषणा की दहाड़ करो, आसान है!
मुझे पूर्ण विश्वास है की इस लेख ने आपके अंदर एक नया साहस और जुनून संचार किया होगा ।
अगर आप मेरे इस लेख से प्रेरित और प्रभावित हुए है तो हमारी यह छोटी सी कोशिश कामयाब हुई इससे हमें बेहद ख़ुशी है ।
कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर और कमेंट कर अपना ढेर सारा प्यार दे, Love you All. 🙂

Comments

Popular posts from this blog

आज का युवा - समर्थ अशोक राठौर

नमस्ते दोस्तों, मेरा यह ब्लॉग युवाओं और वर्तमान समय के किशोरों के लिए है वे सभी गलत रास्ते पर जा रहे हैं। मैं उन पर कुछ प्रकाश लाने के लिए यह लिख रहा हूं। Hello guys, this blog of mine is for the youngsters and teenagers of present time. They all are going on the wrong path. I am writing this to bring some light on them. 1. भटक जा रहा है आजकल, बच्चे भटक रहे हैं वे बुरी चीजों की ओर आकर्षित होते हैं और अच्छी चीज़ो से दूर हो रहे हैं। वे विपरीत लिंग की ओर आकर्षित होते हैं और उनके सपने, लक्ष्य और अध्ययन से विचलित होते हैं। बहुत ज्यादा फिल्में देखना इस का एक कारण हो सकता है जैसे-जैसे बच्चे को पता चल सकता है कि प्रेम क्या है। वह किसी के द्वारा कहा गया हो सकता है या उसने इसे कहीं से देखा है | स्रोत फिल्में है | बच्चे उनके प्रति आकर्षित हो जाते हैं और इस प्रकार उनसे बुरे लक्षण सीखते हैं। 2. सम्मान बच्चों से बड़ों और शिक्षकों का सम्मान खोया जा रहा है वे अपने शिक्षकों, दोस्तों, एक कलाकार की कला और यहां तक ​​कि उनके माता-पिता का सम्मान नहीं करते हैं। वे टिप्पण...

आधुनिक भारत के जनक राम मोहन रॉय | Raja Ram Mohan Roy

राजा राम मोहन रॉय – Raja Ram Mohan Roy आधुनिक भारत के रचयिता के नाम से जाने जाते है। वे ब्रह्म समाज के संस्थापक थे, जो भारत का समाजवादी आंदोलन भी था। सती की प्रथा को बंद कराने में उनकी अहम भूमिका रही है। राजा राममोहन रॉय एक महान विद्वान और स्वतंत्र विचारक थे। उन्होंने इंग्लिश, विज्ञान, पश्चिमी औषधि और तंत्रज्ञान की शिक्षा प्राप्त की थी। मुग़ल शासको ने उन्हें “राजा” की उपमा दी थी। आधुनिक भारत के जनक राजा राम मोहन रॉय – Raja Ram Mohan Roy राजा राममोहन रॉय एक महान इतिहासिक विद्वान है, जिन्होंने भारत को आधुनिक भारत में बदलने के लिए काफी संघर्ष किये थे और सदियो से चली आ रही हिन्दू कुप्रथाओ का विनाश किया था। समाज में परिवर्तन लाने के लिए उन्होंने बहोत से सामाजिक काम किये और देश में महिलाओ की स्थिति को मजबुत बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान भी रहा है। रॉय ने सती प्रथा का खुलकर विरोध किया था। वे एक महान विद्वान थे जिन्होंने काफी किताबो का भाषा रूपांतर किया था। 1828 में राजा राममोहन रॉय ने ब्रह्म समाज की स्थापना की थी। उन्होंने राजनैतिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्रो में भी बहोत ...

TUM, MAIN AUR EK CUP CHAI.

It's the most beautiful thing to have. Something that you can never get rid of. Its addiction is undeniable. 'Chai' brings us together. It has this power that can make a connection between two souls. I think people are sort in two different ways. One who is a chai freak, other one dont drink it. I mean in what manner can somebody not have this magnificent, endearing, absolutely wonderful thing. Is there anything superior to chai to drink? Chai is the most vital piece of my life. It has something which draws in us towards it, which is certainly something beyond caffeine. It has feelings.  This infatuation I have with chai is the absolute best thing anybody would ever have.  My day begins with a cup of chai, the morning refresher, the energy drink of mine. Most of the time I am told that it's not good for health, but I am like, ok I don't care!  Chai creates a special bond with people's. When we have guests at home we offer chai. When friends together...